फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूखंड बेचने का झांसा देकर 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक ग्रामीण से युवक ने भूखंड बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। उसने भूखंड बेचने का एक विक्रय पत्र नोटरी स्टांप पर लिख कर दे दिया, जब वह भूखंड पर कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि वो किसी दूसरे के नाम पंजीकृत है। ग्रामीण ने उसके खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान निवासी मोहम्मद अहमद का आरोप है कि उन्होंने रिछोला किफायतुल्ला गांव के एक युवक से नौ अप्रैल वर्ष 2023 को उसी गांव में ही स्थित भूखंड 15 लाख 36 हजार 850 रुपये में खरीदा था। उसका समस्त भुगतान कर दिया था, जिसपर दोनों पक्षों की सहमति से 10 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखवाकर एक नोटरी अधिवक्ता से उसे तस्दीक करा दिया गया था।

आरोप है कि जब वह भूखंड पर कब्जा लेने गया तो उन्हें पता चला कि उस पर किसी और का कब्जा है। बाद में उसने दूसरा भूखंड देने की बात कह कर टाल दिया। उन्होंने उससे रुपये वापस करने या फिर भूखंड देने को कहा तो वह उन्हें धमकाने लगा। इससे परेशान मोहम्मद अहमद ने तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें