फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के पुलिस वाले भी आज होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के कई इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें डीजीपी ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनको पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कोतवाल रहे और अब सोशल मीडिया सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज वर्मा, फतेहगंज पूर्वी थाने के प्रभारी रविकरन सिंह, सुभाष नगर थाने के दरोगा घनश्याम सिंह, शाही थाने की दुनका चौकी के दरोगा प्रदीप कुमार, हाफिजगंज थाने के एसएसआई विपेंद्र कुमार सिंह को सम्मान से नवाजा जाएगा। पुलिस रेडियो शाखा के एजाज अली के साथ ही नौ मुख्य आरक्षियों का भी सम्मान किया जाएगा। जिले में विजिलेंस के इंस्पेक्टर मुकुंद मिश्रा को भी पदक के लिए नामित किया गया है। मुकुंद वरिष्ठ निरीक्षक हैं और अब क्षेत्राधिकारी पद पर प्रोन्नत होने वाले हैं। वे मंडल के कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें