फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल का करें स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनसिटी विस्तार में 15 अगस्त बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शॉपिंग काम्प्लेक्स पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा। सनसिटी विस्तार वेलफेयर सोसायटी ने सूचित किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत अमर वीर सपूतों के प्रति सम्मान और सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन कर रहा है। इसलिए सभी से अनुरोध किया है कि सुबह 10 बजे सभी फिर शॉपिंग कम्प्लेक्स पर पहुंचे और राष्ट्र गान का सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सम्मान दें। अगर, दोबारा शॉपिंग कम्प्लेक्स पर नहीं आ सकते तो जो जहां, जिस स्थिति में हो, वहीं ठीक सुबह 10 बजे खड़े होकर राष्ट्र गान गाएं। अमर उजाला के इस अभियान से 15 अगस्त को सुबह पूरा शहर एक साथ 52 सेकंड के लिए ठहर जाएगा। इस तरह सभी ‘मां तुझे प्रणाम’ आयोजन में अपनी भागीदारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें