फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर छह बंदियों को मिलेगी रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल और जिला जेल में बंद छह लोग स्वतंत्रता दिवस पर खुली हवा में सांस लेंगे। सजा पूरी होने के बाद जुर्माना अदा न करने की वजह से ये अतिरिक्त सजा काट रहे हैं। अलग-अलग एनजीओ इनका जुर्माना अदा करेंगे।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि जेल में बंद मुरादाबाद के कटघर निवासी बंदी राजवीर को रिहा किया जाएगा। वह हत्या के मामले में जेल में बंद है। राजवीर ने दस साल की सजा पूरी कर ली। वह 3310 रुपये जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काट रहा है। उसका जुर्माना अब एक एनजीओ अदा कर रहा है। इसी तरह जिला जेल से भी पांच बंदियों को जुर्माना अदा कराकर छोड़ने की कवायद की जा रही है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने बताया कि पांच बंदियों का जुर्माना 19 हजार तीन सौ रुपये है जिसको न देने पर वे सजा काट रहे हैं। अब एनजीओ के स्तर से जुर्माना जमा कराया जा रहा है। गुरुवार को पांचों बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें