फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ लोकसेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा दो जून को, शहर में 39 केंद्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संघ लोकसेवा आयोग (सिविल सेवा) प्रारंभिक परीक्षा दो जून को होगी। प्रदेश में बरेली समेत नौ मंडलों में होने वाली देश की प्रमुख परीक्षा कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बरेली शहर में बने 39 केंद्रों पर 17,668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार नोडल/ समन्वयक अधिकारी डीएम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दो जून को प्रस्तावित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं। बरेली में इसके 39 केंद्र बनाए गए हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त सैमुअल पाल एन परीक्षा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद के रिश्तेदार भी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, इसलिए उन्हें परीक्षा को-आर्डिनेशन कार्य नहीं सौंपा गया है। उनके स्थान पर डीएम वीके सिंह नोडल/ समन्वयक अधिकारी होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही 39 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेटों की तैनाती और नाम तय कर दिए गए हैं। परीक्षा संचालन में बरेली मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नामित कर लगाए गए हैं।

17,668 अभ्यर्थी भाग लेंगे, दो पालियों में होगी परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) में विभिन्न जिलों से 17,668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए शहर में सभी प्रमुख कॉलेज और स्कूल अनुबंधित किए गए हैं। इनके प्रधानाचार्य और स्टाफ भी परीक्षा में सहयोग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 और शाम 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। नौ शहरों में होने वाली परीक्षा में आईएएस अधिकारी पर्यवेक्षक नामित हुए हैं। इसके तहत ही बरेली में 2, प्रयागराज में 5, लखनऊ में 5, आगरा में 3, अलीगढ़ में 2, जीबी नगर में 3, गाजियाबाद में 3, गोरखपुर में 2 और वाराणसी में तीन आईएएस अधिकारी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। सभी नौ शहरों में 20 मई को दिल्ली से परीक्षा प्रश्नपत्र छपकर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से डबल लॉक तक पहुंचाने और सुरक्षा के लिए फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें