फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर ब्लॉक, दिल्ली जाने वाली गुवाहाटी हुई 14 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को हापुड़ से आलमनगर डाउन लाइन पर आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें काफी विलंब से बरेली पहुंचीं। सबसे ज्यादा 14 घंटे देरी से अवध असम एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर डाउन लाइन पर काशी विश्वनाथ तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को हापुड़ से आलमनगर डाउन लाइन पर सुबह 9.40 से शाम 5.30 बजे तक ब्लॉक रहा। ब्लॉक के दौरान पटरियों और स्लीपर की मरम्मत की गई। ब्लॉक से दोपहर तक ट्रेनों के संचालन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस समय से जंक्शन पहुंचीं, जबकि नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ और काठगोदाम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। शाम साढ़े पांच बजे के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर आया।
दूसरी ओर डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस रात करीब 12.30 बजे 14 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने ट्रेन के ज्यादा देरी से पहुंचने का कारण नहीं बताया, लेकिन यात्री दिन भर ट्रेन का इंतजार करते रहे। सीतापुर से शाहजहांपुर जाने वाली पैसेंजर रोजा से ही टर्मिनेट कर दी गई। यहां बता दें कि मई के महीने में यह चौथा ब्लाक है। अभी ट्रेनें रोककर कितने ब्लॉक और लिए जाएंगे। यह मंडलीय अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें