फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बैरिकेडिंग सहित अन्य खर्च के बनेंगे 26 लाख के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनाव में बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं कराने के नाम पर प्रशासन करीब 26 लाख रुपये के बिल तैयार कर रहा है। प्रशासन ने नामांकन सहित चुनाव संबंधी दूसरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक फर्म को इसका कुछ पेमेंट कर भी दिया है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में टेंट, बैरिकेडिंग, प्रकाश, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाओं के लिए जिले को 26.23 लाख रुपये की मंजूरी दी है। प्रशासन ने एक लाइट एंड टेंट डेकोरेटर को नामांकन प्रक्रिया और 22 अप्रैल को नरियावल उपमंडी स्थल व ट्रांसपोर्टनगर में टेंट, बैरिकेडिंग, कुर्सी, मेज, प्रकाश, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाओं को कराने का कांट्रेक्ट दिया था। 23 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों के वापस परसाखेड़ा में आने उनके लिए भी मेज, कुर्सी, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाएं इसी फर्म को दी गई थी। प्रशासन ने इस मामले में करीब दस लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। अभी मतगणना में भी तमाम व्यवस्थाएं होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें