फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमध्य रेखा के ऊपर का सूरज बढ़ाएगा उमस और गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगले पांच दिनों (एक्यूनॉक्स) की घटना आम जनमानस को प्रभावित करेगी। इसमें सूरज भूमध्य रेखा के ऊपर सीधा होगा। इस वजह से दिन में खासतौर से अपराह्न (12 से 3.0 बजे तक) गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ेगा। इस दौरान दिन के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा। पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोपहर बाद घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। किसी के लिए भी अचानक इतनी ज्यादा गर्मी डिहाइड्रेेशन या सन स्ट्रोन का कारण बन सकती है। पांच, छह और सता अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने के साथ ही चटक धूप खिली। दोपहर बाद की गर्मी और उमस ने खुले में रहना मुश्किल कर दिया। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डा.ॅ एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले आठ अप्रैल तक गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ेगा। खासतौर से दोपहर के तापमान में एकाएक बढ़ोत्तरी होने से उमस और गर्मी रहेगी। पांच, छह और सात अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, मगर बारिश होने के आसार नहीं हैं। हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी।

ऐसे खुद जाने गर्मी का स्तर
गर्मी का स्तर स्वयं नापने के लिए बिना प्रयोग की गई मोमबत्ती घर के बार धूप में रखें। अगर वह मोमबत्ती पिघल जाए तो यह गर्मी का खतरनाक स्तर है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय--
विज्ञापन
विज्ञापन

1- रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पिएं
2- तरल पदार्थ जैसे-जूस, पानीदार फल-नारियल आदि भी ले सकते हैं
3- ब्लड प्रेशर समय-समय पर चेक कराते रहें। कमजोरी महसूस होने पर नमक चीनी का घोल पिएं
4- भोजन में फल, सब्जी और सलाद का सेवन बढ़ाएं
5- तापमान कम रखने के लिए घर के अंदर रहें और हर कमरे में पानी की व्यवस्था रखें
8× हमेशा नमी के लिए होंठ और आंखों के गोले की जांच करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें