फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संतोष गंगवार के नामांकन जुलूस और डिप्टी सीएम के हैलीपैड पर जाने के लिए उतावले भाजपाइयों की पुलिस से बार-बार नोकझोंक हुई। मामला तो एसपी सिटी तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को नियमानुसार काम करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हैलीपैड पर उतरने से पहले भाजपाइयों की भीड़ बढ़ने लगी। कुछ भाजपाई वाहनों के साथ पुलिस लाइन में घुसने का प्रयास करने लगे। गेट पर तैनात इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने उन्हें रोका तो कुछ भाजपाई नाराज हो गए। इंस्पेक्टर से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद नामांकन जुलूस के दौरान भी भाजपाइयों की कलक्ट्रेट पर पुलिस वालों से गरमागरमी हो गई। केंद्रीय मंत्री के साथ रहने का दावा करने वाले एक नेता ने एसपी सिटी को कॉल कर दी कि पुलिस बेवजह उनकी तलाशी ले रही है।
विज्ञापन


बंद कराए सड़क किनारे लगे फड़
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नामांकन जुलूस से पहले जिला अस्पताल के बाहर भाजपाइयों ने गेट लगाकर सजावट की। इससे पहले पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने यहां राउंड लगाकर सड़क घेरकर लगने वाले फड़ व अस्थाई दुकानें बंद करा दीं। फड़ वाले अपना सामान समेट ले गए तो दुकानों को कपड़ा लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें