फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर 18 कॉलेज ने नहीं अपलोड किए प्रैक्टिकल के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तमाम सख्ती के बावजूद जिले के 18 कॉलेजों ने अब तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने सभी कॉलेज को नोटिस जारी करके तत्काल अंक अपलोड न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए लगातार सख्ती कर रहा है। मगर कॉलेज प्रबंधन ही परिषद की मंशा का पलीता लगाने में जुटे हैं। जिले में गौरीशंकर इंटर कालेज गुलड़िया, गुडविल हायर सेकेंड्री स्कूल चौपुला, गुलाब राय इंटर कालेज, कुसुम कुमारी इंटर कालेज, रिजवान हुसैन कादरी इंटर कालेज बंडिया, लाजपत राय इंटर कालेज शेरगढ़, केसर इंटर कालेज बहेड़ी, दिनेश तिवारी इंटर कालेज आंवला, अंबेडकर गर्ल्स इंटर कालेज भुता, एसएस इंटर कॉलेज करगैना, श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कालेज नवाबगंज, सरदार पटेल इंटर कालेज फरीदपुर बहेड़ी, श्री सालिकराम इंटर कालेज भिलैईया, एसएम इंटर कॉलेज ईंध जागीर नवाबगंज, राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल खुली आलमपुर जाफराबाद ने अब तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रैक्टिकल के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इसके अलावा बदायूं के वीएम इंटर कालेज उझानी, शाहजहांपुर के स्वामी रामाधार हायर सेकेंड्री स्कूल और स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कालेज ने भी अंक अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें