बरेली। आवास-विकास परिषद की एक्सईएन नेहा सिंह पर संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। आवास-विकास परिषद कालोनी में अवैध निर्माण को बढ़ावा देने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
राजेंद्र नगर आवास-विकास निवासी हरिओम शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक्सईएन नेहा सिंह के कार्यकाल में आवास-विकास कालोनी में सेेलेक्शन प्वाइंट चौराहे से डेलापीर चौराहा के बीच में, शील अस्पताल, पुलिस चौकी वाले सी ब्लाक और गुप्ता चौराहे पर बी ब्लाक में आवासीय मकान तोड़कर व्यवसायिक मकान बन गएं। शिकायत करने पर एई ने कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर लिए। शिकायती पत्र में लगे आरोपों की जांच कराने के लिए डीएम को लिखा है।