फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेतृत्व ने बुलाई बैठक, इस सप्ताह तय हो सकते हैं प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शनिवार को लखनऊ में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद इसी सप्ताह सपा के बरेली मंडल के प्रत्याशी तय हो सकते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन में बरेली, पीलीभीत और बदायूं सीट सपा के खाते में आई हैं। बदायूं से धर्मेंद्र यादव का नाम लगभग तय है। पीलीभीत और बरेली सीट को लेकर अभी उठापटक जारी है। इसी बीच बृहस्पतिवार को लखनऊ से बरेली और पीलीभीत के प्रमुख पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं पूर्व प्रत्याशियों को बुलावा आया है। चर्चा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन जिम्मेदारों से चर्चा करके पीलीभीत और बरेली के प्रत्याशी तय करेंगे। बताया जा रहा है कि पीलीभीत से चार और बरेली से नौ लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। मगर भाजपा के प्रत्याशी भी अब तक घोषित न होने के चलते सपा ने भी चुप्पी साध रखी है। मगर इस बैठक को लेकर चर्चा है कि इसी सप्ताह प्रत्याशी तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें