फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की दावत में छलकाए जाम.. बताओ किस-किस का है यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आवास-विकास परिषद के दफ्तर में बुधवार शाम होली के जश्न के बहाने दारू पार्टी किए जाने की बात को एक्सईएन ने भी स्वीकार कर लिया है। हालांकि एक्सईएन ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि होली के जश्न के लिए ंसिर्फ खाना होना था, मगर स्टाफ ने उन्हें जानकारी दिए बिना गलत चीजें भी मंगवा ली। स्टाफ को बुलाकर डांटा गया है। जो लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो दारू पार्टी कराने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि दारू पार्टी के दौरान विभाग के सारे अफसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

आवास-विकास दफ्तर में बुधवार शाम को दारू पार्टी रखी गई थी। उसमें सब खुलेआम दारू पीकर मदमस्त हो रहे थे। एक्सईएन नेहा सिंह ने बताया कि स्टाफ ने होली से पहले गेट टुगेदर के लिए पार्टी रखी थी। उन्हें सिर्फ यह बताया गया था कि होली मिलन समारोह में सब साथ बैठकर खानापीना करना चाहते हैं। उन्हें यह नहीं पता था कि स्टाफ के कर्मचारी शराब मंगवाकर विभाग की छवि खराब करेंगे। स्टाफ की इस हरकत पर कर्मचारियों को अपने दफ्तर में बुलाकर डांट चुकी हैं। साथ ही उन्हें नोटिस भी दिया गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो इस तरह की हरकत करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

आवास विकास परिषद के मामले को लेकर अभी मेरे संज्ञान में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें