फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग अफसर बेटे की ख्वाहिश.. जमकर मना जश्न

विज्ञापन
फ्लाइंग अफसर बेटे की ख्वाहिश.. जमकर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की देश वापसी पर शुक्रवार को पूरे देश में जश्न का माहौल था। मगर रामपुर गार्डन के संदीप मेहरा के परिवार में अलग ही जश्न था। वजह संदीप मेहरा का बेटे रिदम मेहरा हैं, जो फ्लाइंग ऑफिसर हैं। साथी की वापसी पर रिदम ने अपने पिता को फोन करके कहा कि पापा जश्न जरूर मनाना। खुशी तो पहले ही थी, बेटे का संदेश मिला तो दोगुनी हो गई। फिर पूरे परिवार ने पड़ोसियों के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

संदीप मेहरा ने बताया कि 25 फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए रिदम भी घर पहुंचे थे, 27 फरवरी तक उनकी छुट्टी थी। जिस रात रिदम की बहन के फेरे हो रहे थे, उसी रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया। अपने साथियों के शौर्य से रिदम भी खुश थे और शादी के बाद नियत समय पर देशसेवा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के विमान को मार गिराने के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया। उनकी वापसी के लिए पूरा देश व्यथित हो उठा। आखिरकार, शुक्रवार उनकी देश वापसी हुई। इसके साथ ही फ्लाइंग ऑफिसर रिदम की इच्छा के मुताबिक उनके घर में अभिनंदन की वापसी का जश्न मनाया गया। इस दौरान रिदम की दादी सुधा मेहरा, मां मनीषा, चाचा मोहित मेहरा, चाची अर्चना मेहरा समेत आसपास के लोगों ने पटाखे जलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें