फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट अभिनंदन की रिहाई पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
पायलट अभिनंदन की रिहाई पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेसियों ने विंग कमांडर अभिनंदन राय की रिहाई पर खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से वापसी पर महानगर कांग्रेस कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, हमारी सेना हमारा गौरव जैसे नारे लगाए गए। साथ ही मिष्ठान वितरण कर मुबारकबाद दी। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में यह जश्न मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अजय शुक्ला ने संबोधित किया। इसमें हसनैन अंसारी, राजेंद्र सागर, नरेंद्र मोहन सक्सेना, अनीस सकलैनी, यौगेश जौहरी, इकबाल सिंह बाले आदि मौजूद रहे। इसी तरह नरकुलागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान समाजसेवी इकबाल सिंह बाले, अकील अहमद, अंजुम सहाय बिसारिया, मोहम्मद अनीस, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, उमेश आर्य, मोहम्मद जुनेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें