फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर मिस्त्री के बेटे को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। कानपुर के डीएवी कॉलेज के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों बिजुआ के पंक्चर मिस्त्री के बेटे को सम्मान मिलने से लोग गदगद हैं।
विज्ञापन

कस्बे के निवासी अब्दुल हलीम अंसारी की चौराहे पर पंक्चर जोड़ने की दुकान है। उनका बेटा उमर हयात साथ में रहकर पंक्चर जोड़ता था। इसके साथ ही उमर हयात ने कानपुर से परास्नातक की पढ़ाई कर डिग्री हासिल की। उमर ने 2014 में राष्ट्रीय सेवा शिविर के शिमला गए एडवेंचर कैंप में हिस्सा लिया था। प्रदर्शन को देखते हुए डीएवी कॉलेज प्रशासन ने शताब्दी समारोह में उमर हयात को उन छह लोगों में शामिल किया गया, जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना था। सोमवार को कानपुर में राष्ट्रपति ने उमर हयात को धारा रानी रजत पदक से सम्मानित किया। उमर ने अमर उजाला को फोनकर यह खुशी बयां की। बताया कि वह अपना सम्मान पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित कर रहे हैं।

बिजुआ में जिपं इंटर कॉलेज के टॉपर रहे हैं उमर
उमर हयात कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। साल 2015 में डीएवी कॉलेज से स्नातक एवं 2017 में परास्नातक करने वाले उमर ने आईटीआई भी की है। अब वह लखनऊ के टाटा टेल्को में कार्यरत हैं। डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उमर ने राष्ट्रीय सेवा योजना ज्वाइन किया था। इसी के तहत 2014 में उमर दस सदस्यीय टीम के साथ शिमला में एडवेंचर कैंप में शामिल हुए थे। दो दिन पहले उमर को मालूम चला कि डीएवी कॉलेज में सम्मान लेने के लिए बुलाया गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें