फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे ट्रैक का होगा विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्रॉडगेज में बदला जा रहा शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट को विद्युतीकृत करने को भी मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष में करीब 85 किमी के इस ट्रैक पर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन) डालने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच अब तक मीटरगेज ट्रेन दौड़ती थीं। आमान परिवर्तन को रेलवे ने 2017 में स्वीकृति दी थी। इसके बाद मीटरगेज के रेल रूट को मई 2018 में बंद कर ब्रॉडगेज का काम चालू कर दिया गया था। इस वक्त पीलीभीत साइड से काम तेजी से चल रहा है। अब तक पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस रूट को हाल ही में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में शामिल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के ज्यादातर रेल रूट पर ओएचई है। ऐसे में पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड को भी इलेक्ट्रिक करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए काम चालू होने की बात कही जा रही है। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें