फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या मेें लोग कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर कांग्रेस की सभा मलूकपुर में आयोजित की गई। इसमें महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि अब छोटे, क्षेत्रीय और सांप्रदायिक दलों के दिन लद चुके हैं। जनता केवल विकास और रोजगार चाहती है। प्रदेश महामंत्री अजय शुक्ला ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा और आरएसएस को केवल कांग्रेस पार्टी ही सत्ता से बेदखल कर सकती है। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस ने जीत के बाद किसानों की कर्ज माफी कर आमजन में पार्टी का विश्वास स्थापित किया है। सभा का संचालन राजेंद्र सागर ने किया। इस दौरान राहत अली, दानियाल, लालू उर्फ अमान, फैजी, मुजाहिद अली नियाजी, अमान खान, वसीम खान, राहिल, मुजम्मिल अली नियाजी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में अवनीश बख्शी टोनू, मोहसिन रजा, हसनैन अंसारी, विजय मौर्या, योगेश जौहरी, अनीस सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें