फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय: अगले सत्र से प्रोफेशनल कोर्स की डिग्री और मार्कशीट भी ऑनलाइन

Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अगले सत्र से नेशनल डिपॉजिटरी सिस्टम (नेड) से डिग्रियों के साथ मार्कशीट भी ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। इस सत्र से प्रोफेशनल कोर्स और मेडिकल के छात्रों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। वह कहीं से भी अपनी मार्कशीट और डिग्री की कॉपी ऑनलाइन निकाल सकेंगे।सत्यापन का झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


यूजीसी के निर्देश पर देश के सभी विश्वविद्यालय ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ रहे हैं। पिछले साल आनन-फानन में विश्वविद्यालय मौजूदा सत्र की सिर्फ 2.5 लाख डिग्री ही ऑनलाइन कर सका था। नए सत्र की तैयारी प्रोफेशनल कोर्स के सेमेस्टर रिजल्ट से होगी। अब विश्वविद्यालय पूरे कोर्स की एक ही मार्कशीट जारी करता है तो इसलिए आसानी से सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा।

अभी तक प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के प्रमाण पत्रों को इस सिस्टम से नहीं जोड़ा गया है। अब एजेंसी ने उनका भी डाटा मांगा है। इसके अलावा पूर्व वर्षों में जो भी डाटा सॉफ्ट कॉपी में है, उसे ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल कम छात्रों की डिग्रियां ऑनलाइन हो सकी थी। इस बार सभी छात्रों का डाटा जिसमें प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल हैं वो ऑनलाइन किए जाएंगे। पिछले वर्षों की मार्कशीट और डिग्री इस सिस्टम से जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें