बरेली। बरेली कॉलेज में एमकॉम, बीए समेत कई विषयों के प्राइवेट फॉर्म भरना बंद हो गए हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से प्राइवेट का कोटा बढ़ाने की मांग की है। एमकॉम में 2500 हजार, बीए में 6000 फॉर्म का कोटा पूरा हो गया है। इसी तरह एमए अंग्रेजी और समाजशास्त्र के भी फॉर्म भरने बंद हो गए। अब भी सैकड़ों छात्र बरेली कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। निजी कॉलेजों में प्राइवेट फॉर्म बढ़ाने से बरेली कॉलेज में यह कटौती हुई है। अब कॉलेज ने एमकॉम में एक हजार, बीए में ढाई हजार और एमए अंग्रेजी व समाजशास्त्र में एक-एक हजार फॉर्म बढ़ाने की मांग की है। पिछले साल बीए में आठ हजार से ज्यादा फॉर्म बरेली कॉलेज ने अग्रसारित किए थे। हर साल प्राइवेट के सभी वर्षों के मिलाकर चालीस हजार से ज्यादा फाम भरे जाते हैं।