फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आरोप लगाने वालों की जुबान काट लेंगे : राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बदायूं में आयोजित एक जनसभा के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, तीन महीने बाद वे उनकी जुबान काट लेंगे। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि उन्हें पद से कोई मोह नहीं, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को मिशन कंपाउंड में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सर्व समाज महारैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। निजी सचिव पर लगे आरोपों के बाद घिरे राजभर काफी तल्ख रहे। बोले कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। सरकारी स्कूलों में पहले भी बच्चे टाट-पट्टी पर बैठते थे और अब भी बैठ रहे हैं। गरीबों के बच्चों को प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है, जबकि नेताओं और अधिकारियों के बच्चे कान्वेंट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पहले भारत कृषि प्रधान था, अब जातिवाद प्रधान हो गया है।
उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद होने वाले चुनाव में सबको जवाब मिल जाएगा। बोले- पुलिस विभाग में जो बॉर्डर स्कीम चल रही है, उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। जनसभा में राष्ट्रीय महासचिव रितुराज कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कश्यप, रामौतार कश्यप, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें