फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में खाने का आदी इज्जतनगर थाने का ड्राइवर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फ्री में खाने के शौकीन इज्जतनगर थाने की गाड़ी के ड्राइवर को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। 15 दिन पहले खाने का भुगतान मांगने पर उससे होटल मालिक को पीटा था।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के ड्राइवर विमल पर करीब पंद्रह दिन पहले डेलापीर के होटल संचालक विनोद ने खाने के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर इज्जतनगर उपेंद्र सिंह मामला सीओ तृतीय के पास भेज दिया। सीओ की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट एसएसपी को दी गई तो उन्होंने विमल को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस होटल पर अक्सर पुलिसकर्मी मुफ्त में खाना खाते हैं। अधिकांश समय होटल मालिक का बेटा बैठता है जो पुलिसवालों को पहचानता है। घटना के दिन होटल मालिक खुद बैठे थे। उन्होंने विमल से खाने के रुपये मांगे तो उसने रुपये देने के बजाय अपना परिचय दिया। होटल मालिक ने फिर भी रुपये मांगे तो विमल ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें