फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर को झुका लो, शेरावाली को मना लो’

Wed, 14 Nov 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम सहारा सेवा समिति और मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंगलवार को त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री कृष्ण लीला स्थल पर आयोजित रात्रि जागरण में प्रख्यात भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा ने जमकर अपने सुरों का जादू बिखेरा। पूरी रात श्रद्धालु उनके भजनों की रसधार में सराबोर होते रहे।
विज्ञापन

मंच पर आए लखवीर सिंह ‘लक्खा’ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लक्खा ने बरेली वासियों का आभार जताया। उन्हें आयोजकों ने अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न के साथ ‘गंगा रत्न शिरोमणि’ की उपाधि से सम्मानित किया। फिर ‘लक्खा’ ने खाटू वाले श्याम प्रभु, भगवान शंकर, मंा दुर्गा, मां गंगा को समर्पित भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुरों से पंडाल गुंजायमान हो गया। बीच-बीच में देव स्वरूपों की झांकियां मन मोह रही थीं। लक्खा ने ‘आता रहूं मैं तेरे द्वार सांवरे’ ‘फैन हैं जी फैन हैं श्याम तेरे फैन हैं’ ‘काहे सोचे रे सांवरिया बैठो टबरी में’ ‘तुम्हे हर घड़ी प्यार करेगी’ ‘डमक डम डमरू रे बाजे, चंद्रमा मस्तक पर साजे’ ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ ‘सर को झुका लो, शेरावाली को मना लो’ जैसे कई भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार सुदेश साहिल, प्रयागराज से आए यासीन नाजा ने गणेश वंदना से किया। आयोजन में संयोजक रजनीश सक्सेना, सत्य प्रकाश सत्यम, एनपी गंगवार, सुनील खत्री, कंवल सिंह समेत अन्य सेवादारों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें