फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण स्कीम के तहत डाकघर में रियायती दामों पर बिकेंगे एलईडी लाइट और पंखे

Wed, 14 Nov 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण स्कीम के तहत अब डाकघरों में रियायती मूल्य पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे जैसी चीजें भी बेची जाएंगी। फिलहाल जिले के 15 डाकघरों को इसके लिए चुना गया है, जहां जल्द ही इन आयटम की बिक्री शुरू हो जाएगी। हालांकि खरीदारी करने वालों को डाकघर में अपने आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी जरूर जमा करनी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रवर डाक अधीक्षक और प्रधान डाकघर के डाक निदेशक केके यादव विजिट पर बरेली आए थे। एसएसपीओ नईमुद्दीन ने उनका स्वागत किया। प्रवर डाक अधीक्षक ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की और डाक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

साथ ही, योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति हो जल्द पूरा कराने को कहा। बताया कि जिले में प्रधान डाकघर समेत नवाबगंज, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला, बहेड़ी, श्यामगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, एयरफोर्स स्टेशन, विशारत गंज, फतेहगंज पूर्वी, बरेली कचहरी, मिशन हॉस्पिटल और सीबी गंज उपडाकघरों में बिक्री होगी। एसपीओ निर्मल यादव ने बताया कि योजना के तहत मेरठ में उपकरणों की सप्लाई शुरू हो चुकी है। उपकरण बरेली पहुंचते ही उनकी बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया कि यह एलईडी बल्ब और पंखे बाजार से रियायती दामों में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


डिजिटिलाइजेश पर है जोर
प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाकघरों में आधार इनरोलमेंट बढ़ाने पर जोर दिया। हाफिजगंज, रहपुरा जागीर और रोंडी मुस्तकिल गांव को संपूर्ण ग्राम बीमा बनाने जाने पर जोर दिया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में दर्पण योजना के तहत हाइटेक डाकघर बनाने और पेपरलेस वर्क के बजाय डिजिटिलाइजेशन करने की जानकारी दी।

बताया कि डाकिए अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत खाता खुलवाने का सुझाव दिया। इस दौरान सहायक अधीक्षक कंचन सिंह चौहान, सुमनेश कुमार, सीनियर पोस्ट मास्टर एसके द्विवेदी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर हरीश कुमार गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें