फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मे-क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मे क्वीन का चुनाव 26 को, आवेदन आज से
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय, बरेली क्लब और चावला एसोसिएट्स के कार्यालय में मिलेंगे फार्म

बरेली।
अमर उजाला और बरेली क्लब की ओर से मे क्वीन बॉल का आयोजन किया जा रहा है। यह वही कार्यक्रम है जिससे फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना कॅरियर शुरू किया था। इस प्रतियोगिता में 16 से 26 वर्ष आयु की युवतियां भाग ले सकेंगी।
मे क्वीन बॉल प्रतियोगिता 26 मई को शाम 7:30 बजे से बरेली क्लब में आयोजित की जाएगी। इसके लिए फार्म बुधवार से सुबह 10 से शाम 5 बजे वितरित किए जाएंगे जो अमर उजाला के श्यामगंज कार्यालय, बरेली क्लब के कार्यालय और चावला एसोसिएट्स के रामपुर बाग स्थित कार्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। चयन के बाद प्रतियोगिता की तिथि से पांच दिन पहले बरेली क्लब में प्रशिक्षण शुरू होगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए मुंबई से एंकर पिया शर्मा को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली क्लब के डायरेक्टर एवं कनवीनर एन्टरटेनमेंट राजा चावला ने बताया कि आवेदन के लिए फार्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, फुल साइज फोटो और आईडी प्रूफ लगाना होगा। सिर्फ उन्हीं आवेदकों के फार्म स्वीकृत किए जाएंगे जिनकी पहचान बरेली क्लब के सदस्य प्रमाणित करेंगे। आवेदकों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी अधिकृत होगी। इसमें आर्मी आफिसर की पत्नियों को रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें