फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर लाखों के काम, जमीन पर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग- टिटौली गांव के विकास कार्यों में 16 लाख का घोटाला
विज्ञापन

कागज पर हुए काम, मौके पर कुछ नहीं मिला
शिकायत पर डीएम ने कराई जांच तो घोटाला सामने आया
मामले में कार्रवाई शुरू, प्रधान-सेक्रेटरी का जवाब-तलब
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत टिटौली में विकास कार्यों में जमकर गड़बड़ी हुई। यहां कागजों पर जो विकास कार्य हुए दिखाए हैं, वे जांच में मौके पर गायब मिले। करीब 16 लाख रुपये के घोटाले में प्रधान और सेक्रेटरी दोनों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। फिलहाल डीपीआरओ ने इन दोनों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इधर, सीडीओ ने भी डीपीआरओ को बुलाकर इस मामले में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली है।
ग्राम पंचायत टिटौली में वर्ष 2016-17 में विकास कार्यों पर लाखों की रकम खर्च होना दिखाई गई है, लेकिन डीएम को यह शिकायत मिली कि विकास कार्य सिर्फ कागजों पर हुए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेकर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी आरटी यादव को जांच सौंपी। जांच में पता चला कि गांव में 16 लाख रुपये केवल कागजों पर काम होना दर्शाकर हड़प लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने प्रधान मुन्नी और सेक्रेटरी विकास गंगवार का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ग्राम पंचायत टिटौली की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधान और सेक्रेटरी पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पंचायत सचिव से यह पूछा गया है कि जब काम मौके पर हुए ही नहीं तो उन्हें रिकार्ड में होना क्यों दर्शा दिया गया। प्रधान और सचिव का जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें