फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से रुकेगी महंगाई: डॉ. अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी प्रणाली लागू होने पर महंगाई पर लगाम लगेगी और देश में एक टैक्स पद्धति लागू होगी। वाणिज्य कर विभाग ने नई कर प्रणाली पर सेमीनार आयोजित कर विभिन्न सवालों का समाधान कराया।
विज्ञापन

आईवीआरआई सभागार में आयोजित जीएसटी सेमीनार के मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि पहली बार देश में एक समान कर प्रणाली लागू हो रही है। इससे आम उपभोक्ता को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि उसे दैनिक उपयोग और वस्तु के दाम कम चुकाने होंगे। केंद्र सरकार ने सभी पहलुओं पर सघन अध्ययन कर जीएसटी प्रणाली तैयार कराई है। इसमें अभी कई बदलाव हो रहे हैं। लखनऊ मुख्यालय से पहुंचे विभागीय अधिकारी संजय त्रिपाठी ने मौजूद व्यापारियों के सवालोें के जवाब दिए, जबकि डीसी जैन कंपनी दिल्ली से आए विशेषज्ञ सीए उत्सव डोगरा, रुचि जैन, अभिषेक और दिनेश जैन ने जीएसटी प्रणाली पर कई प्रमुख तकनीकी जानकारियां दीं। साथ ही स्टाक और नए प्रावधान आदि सरल भाषा में समझाए।

व्यापारी माइग्रेशन करें
एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने कहा कि कारोबारी जल्द से जल्द माइग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। सिंह ने पंजीकरण प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि बीस लाख रुपये से ज्यादा वार्षिक टर्नओवर करने वाले कारोबारी जीएसटी दायरे में आएंगे। एपी शुक्ला, एलएल दोहरे, दीनानाथ, जिलाजीत, अशोक चौधरी आदि अफसरों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें