फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों के होनहार इस बार दसवीं में छा गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार को घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के दसवीं के परिणाम में इस बार बाजी नवाबगंज के श्री एल प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज के सोमपाल ने मारी है। उन्होंने 94.50 फीसदी अंक हासिल करते हुए जिले में पहला स्थान पाकर साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भले ही उस स्तर की सुविधाएं नहीं पर कड़ी मेहनत और लगन से कामयाबी का मुकाम पाया जा सकता है। दूसरे स्थान पर रहे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फरीदपुर के आदित्य गौर। उन्होंने 92.83 फीसदी अंक हासिल करते हुए यह मुकाम पाया। तीसरे स्थान पर श्री एल प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के सुमित कुमार ने 91.67 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन


दसवीं का रिजल्ट भी 8.17 फीसदी गिरा
बारहवीं के बाद यूपी बोर्ड दसवीं का परिणाम भी लुढ़का है। इस बार जिले में 71.73 फीसदी बच्चे दसवीं में सफल हुुए जो पिछले साल आंकड़ा 79.90 फीसदी था। इस बार 8.17 फीसदी रिजल्ट गिरा है। दसवीं में इस बार भी बाजी लड़कियों ने मारी। लड़कों का पास फीसदी इस बार 63.89 रहा जबकि लड़कियां 83.03 फीसदी पास हुईं। पिछले साल भी बाजी लड़कियां ने मारी थी। पिछले साल 74.19 फीसदी लड़के पास हुए थे जबकि 88.3 फीसदी लड़कियां पास हुई थी।

छोटे शहरों में मेधा की कमी नहीं, साबित करके दिखाया
इनके पास शहर जैसी सुविधाएं नहीं हैं, फिर भी साबित करके दिखा दिया कि गांव के बच्चे शहरों से कम नहीं। सुविधाओं के अभाव में भी नंबरों का शिखर छूकर दिखा दिया। टॉप टेन की बात करें तो इसमें पांच छात्र ग्रामीण स्कूलों के हैं। टॉप पांच में टॉप तीन छात्र ग्रामीण क्षेत्र हैं। उनको शहरों जैसी सुविधाएं भले ही न मिल पाती हों पर उन्होंने अपनी मेधा से साबित कर दिया कि मेहनत के आगे सुविधाएं मायने नहीं रखतीं। दसवीं में टॉप करने वाले सोमपाल नवाबगंज, आदित्य गौर फरीदपुर, सुमित कुमार नवाबगंज, आदिति नवाबगंज, रुद्र प्रताप सिंह नवाबगंज के हैं। पिछले साल भी टॉप टेन में गांव के छात्रों ने कमाल करके दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दसवीं का रिजल्ट के आंकड़े
कुल छात्र पंजीकृत : 55956
परीक्षा में बैठे : 50024
पास हुए : 35882
पास फीसदी : 71.73

लड़के पंजीकृत : 33615
परीक्षा में बैठे :29541
पास : 63.89 फीसदी

लड़कियां पंजीकृत : 22341
परीक्षा में बैठीं : 20483
पास : 83.03 फीसदी

प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट
परीक्षा में पंजीकृत : 1838
परीक्षा में बैठे :1591
पास : 53.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें