फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की छत पर 14 सवार: न अपनी फिक्र... न दूसरों की चिंता, यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां

Sat, 25 Mar 2023 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बहेड़ी का बताया गया है। वीडियो में एक कार की छत पर करीब 14 लड़के बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें ज्यादातर नाबालिग लग रहे हैं। 
विज्ञापन
कार की छत पर बैठे युवक और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे तमाम अभियान के बावजूद सड़कों पर अक्सर युवा बाइक और कार पर स्टंट करते दिख जाते हैं। पकड़े जाने पर उनका चालान किया जाता है लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई बार इन स्टंटबाजों को पकड़ना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन


बरेली में ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कार की छत पर करीब 14  लड़के सवार दिखाई दे रहे हैं। कार की छत पर बैठे लड़के हुड़दंग मचा रहे हैं। यह वीडियो बरेली जिले में बहेड़ी कस्बे का बताया जा रहा है। पास से गुजर किसी राहगीर ने इन लड़कों का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें