अभ्यर्थी ने बताया कैसा रहा पेपर
बदायूं की मंजू ने बताया कि प्रश्न पत्र मॉडरेट रहा है, इसमें गणित से भी कठिन करेंट अफेयर के प्रश्न रहे। जिसमें वर्ष 2025 से करीब 6-7 सवाल क्रम से पूछे गए। वहीं, रीजनिंग के सवाल भी मेरे लिए कठिन रहे। निधि ने बताया कि प्रश्न पत्र ठीक था, गणित व रीजनिंग के सवाल मुश्किल रहे हैं। वहीं, करंट अफेयर में पिछले वर्ष के अधिक जबकि इस वर्ष के प्रश्न कम पूछे गए। अमेठी के शेर सिंह ने कहा कि परीक्षा बहुत अच्छी नहीं हुई। तैयारी बीच में छूट गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र औसत रहा है, इसमें भी कुछ प्रश्न गणित व कुछ करंट अफेयर के सवाल काफी मुश्किल लगे।