फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नई दरों पर आईं 137 आपत्तियां, ग्रीन पार्क में रेट घटाने की मांग; 25 अगस्त से लागू होगा नया सर्किल रेट

Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला प्रशासन के प्रस्तावित सर्किल रेट पर 137 आपत्तियां मिली हैं। इनमें सदर तहसील से सर्वाधिक 123 आपत्तियां हैं। ट्यूलियां गांव से 99 आपत्तियां आई हैं। एआईजी स्टांप पूनम सिंह ने बताया कि नया सर्किल रेट 25 अगस्त को जारी होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला प्रशासन की तरफ से सर्किल रेट की नई दरें जारी होने के बाद अब तक 137 आपत्तियां आईं हैं। सदर तहसील के ट्यूलियां गांव से सर्वाधिक 99 आपत्तियां आई हैं। एक तरफ जहां सभी जगहों पर काश्तकार सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, वहीं ग्रीन पार्क व रिठौरा स्थित डिवाइन सिटी के काश्तकारों ने दरें घटाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रशासन ने 11 अगस्त को छह तहसीलों का प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर आपत्तियां व सुझाव मांगे थे। अब तक सदर तहसील में 123 आपत्तियां आई हैं। फरीदपुर में दो, मीरगंज में सात, आंवला में चार, नवाबगंज में एक आपत्ति आई है। बहेड़ी से कोई आपत्ति नहीं आई है।

ग्रीन पार्क से तीन आपत्तियां आई हैं। एचएस कंस्ट्रक्शन ने आपत्ति की है कि ग्रीन पार्क, गोल्डन व ग्रेटर ग्रीन पार्क में विभिन्न संपत्तियों की बिक्री की जाती है। सर्किल रेट बढ़ने से संपित्तयों के खरीद-बिक्री पर प्रभाव पड़ेगा। सर्किल रेट पहले से वास्तविक क्रय मूल्य से अधिक है। इस कारण सर्किल रेट पर कम दर पर खरीद-फरोख्त की जाती है। यहां सर्किल रेट में 15 फीसदी बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


किसानों ने जताई आपत्ति 
मीरगंज के रहपुरा जागीर के किसानों ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि तहसील के कई गांवों की सर्किल दरों में वृद्धि प्रस्तावित है, जबकि रहपुरा जागीर की दरों को यथावत रखा गया है। जसविंदर सिंह छाबड़ा ने ग्राम रिठौरा स्थित डिवाइन सिटी के सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे खरीद-फरोख्त रुक जाएगी।

एआईजी स्टांप पूनम सिंह ने बताया कि तहसील स्तर से सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब उनकी दोबारा जांच कर जिलाधिकारी व एडीएम के हस्ताक्षर से 25 अगस्त को नया सर्किल रेट जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें