फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पता लगाएं.. कहां जा रहे परिषदीय स्कूलों के सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में गैस चूल्हा और सिलिंडर के चोरी होने के मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है। हर दिन सैकड़ों की तादाद में पहुंच रही शिकायतों की सत्यता परखने के लिए डीएम को गहन जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही चोरी हुए चूल्हे और सिलिंडर के बाबत एफआईआर दर्ज न होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधान अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

सनद रहे कि मिड डे मील योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में रसोइया खाना बना रहीं हैं। आए दिन सूबे के तमाम विद्यालयों की ओर से चूल्हा, गैस सिलिंडर, नोजल आदि चोरी होने की शिकायत संबंधित बीएसए कार्यालय में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बीएसए कार्यालय की ओर से जांच की खानापूर्ति के बाद मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से गैस कनेक्शन उपकरण भेजने की संस्तुति हो रही है। ऐसे में बगैर एफआईआर की कॉपी लगाए पहुंच रहीं उपकरण प्रदान करने की संस्तुतियों पर शासन ने संदिग्ध माना। साथ ही, ‘खेल’ की आशंका जताते हुए मामलों की छानबीन कर डीएम से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है। मामलेे फर्जी मिलने पर डीएम से नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने को कहा है। साथ ही, ऐसे विद्यालयों को चूल्हा और गैस सिलिंडर देने सेे भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें