फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर डाउन लाइन पर 8 घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हापुड़ से आलमनगर तक डाउन लाइन पर रेलवे सोमवार को ब्लॉक लेगा। ब्लाक सुबह 9.40 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान काशी विश्वनाथ समेत कई ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंचेगी। काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से काठगोदाम से चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने नौ मई को हापुड़ से आलमनगर तक साढ़े आठ घंटे का ब्लाक लेकर रेल पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत की थी। काम कितना हुआ.. रेलवे के अधिकारी ये तो नहीं बता रहे हैं, लेकिन सोमवार को दोबारा आठ घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत की जाएगी। इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक हापुड़ से मुरादाबाद सुबह 9.40 से दोपहर 1.40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। 12.10 से 4.10 बजे तक मुरादाबाद से जंक्शन तक, बरेली से शाहजहांपुर दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.10 बजे तक और शाहजहांपुर से आलमनगर तक दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान नई दिल्ली से वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी, जबकि बरेली वाराणसी एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से जंक्शन से रवाना होगी। दूसरी ओर काठगोदाम से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस एक घंटे देरी 11.55 बजे काठगोदाम से रवाना होगी। सीतापुर पैसेंजर रोजा और शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें