फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुई जोर-आजमाइश.. अब दोनों लगाओ नुमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआईसी ग्राउंड पर नुमाइश लगाने को छिड़ी रार अब खत्म होने की कगार पर है। कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जीआईसी ग्राउंड पर दो नुमाइश लगाने को लेकर एनओसी सिटी मजिस्ट्रेट को दे दी है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि रिपोर्ट देखने के बाद इस पर निर्णय एक-दो दिन में ले लिया जाएगा। इधर नुमाइश लगाने के लिए सामान आना भी शुरू हो गया हैं।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान पर 20 मई से 30 जून तक नुमाइश लगाने के लिए एनओसी देने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। प्रशासन ने दिल्ली के इस्लाम नाम के एक व्यक्ति को एनओसी दे दी थी। जबकि भाजपा नेता विशाल सिंह ने भी एनओसी के लिए आवेदन किया था। इसे लेकर भाजपाइयों ने काफी विरोध किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने जीआईसी के प्रिसिंपल के साथ पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी कि क्या एक मैदान पर दो लोगों को एनओसी देने में कोई आपत्ति तो नहीं है। इन सभी ने इस पर अनापत्ति लगाते हुए जवाब भेजा कि एक ग्राउंड पर दो लोगों को नुमाइश लगाने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने अभी किसी को भी नुमाइश लगाने का लेटर जारी नहीं किया है, लेकिन संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को ही नुमाइश की एनओसी देने की तैयारी है। नुमाइश लगाने के लिए दुकानों के सामान लेकर जीआईसी ग्राउंड के पास ट्रक आने भी शुरू हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि नुमाइश की परमीशन देने का फैसला जल्द ही ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें