फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं- एडमिट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए 81 केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। मगर राजनीतिक दबाव एवं सेटिंग के चलते अब भी परीक्षा केंद्र बदले जा रहे हैं। बिजनौर में भाजपा के संगठन से जुड़े एक नेता ने तो विश्वविद्यालय में सेटिंग करके अपने कॉलेज का केंद्र पास के ही डिग्री कॉलेज में बनवा लिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं दस मई से होंगी। इन परीक्षाओं में 81 केंद्रों पर करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मगर सेटिंग करने वाले निजी कॉलेज अब भी जुगाड़ बनाने में लगे हैं। कोई राजनीतिक दबाव में मनमाना परीक्षा केंद्र बनवाने में लगा है तो कोई दूसरा तरीका अपना रहा है। बिजनौर में भाजपा के संगठन से जुड़े एक नेता ने तो विश्वविद्यालय में सेटिंग करके अपने कॉलेज का केंद्र स्योहारा का एक डिग्री कॉलेज में बनवा लिया है। बताया जाता है कि भाजपा नेता का कॉलेज नकल के लिए बदनाम है और पिछले साल कुलपति ने वहां सामूहिक नकल भी पकड़ी थी। इस बार उनका केंद्र बदला तो नेता जी सेटिंग में लग गए। इसके बाद परीक्षा केंद्र बदलकर उनकी मर्जी के कॉलेज को बना दिया गया।

डाउनलोड होने लगे प्रवेशपत्र
सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स में बैठने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र बुधवार से डाउनलोड होने शुरू हो गए। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें