फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी ने पूरे विश्व में भारत मान बढ़ाया’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आईएमए हाल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर आयोजित कार्यक्रम में आए प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव को राष्ट्रवाद से जोड़ा। बोले, सरकारें पहले भी थीं। सड़क, बिजली पानी पर पहले भी काम हुए, लेकिन विश्व में भारत का मान जो आज है, वह पहले कभी नहीं था। मुंबई आतंकी हमले पर मनमोहन सरकार खामोश रही, मोदी सरकार ने उरी और पुलवामा हमले का बदला लेकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा विश्व उनके साथ खड़ा हआ। अब देश की जनता राष्ट्रवाद पर एकजुट है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार को जिताकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। पहले भारत माता की जय और वंतेमातरम कहने में लोग हिचकिचाते थे, आज गर्व से नारे लगाते हैं। जो हमें भारत माता की जय और वंदेमारतम कहने से रोकेगा, उसकी उंगली मोड़ना हम जानते हैं। 2012 में सेटेलाइट लांच करने में मनमोहन सरकार डर गई थी। मोदी सरकार ने पूरे विश्व को भरोसे में लेकर कई सेटेलाइट लांच कराए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली से उनको बहुत प्यार मिला। वह आगे भी जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगे। आईएमए अध्यक्ष सतेंद्र सिंह कहा कि देश में संस्कृति की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. केशव अग्रवाल डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

‘आजम ने महिलाओं के अपमान की सजा मिले’
बरेली। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जयाप्रदा पर बदजुबानी करने वाले आजम खान को सजा देने की बात की। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजम ने सारी महिलाओं का अपमान किया है। बोले, पहले चरण के चुनाव में 2014 की तुलना में भाजपा आगे है जिससे विरोधी बौखलाए हुए हैं। सीएम योगी और मायावती पर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर बोले कि दोनों में अंतर है। मायावती ने मुस्लिम समुदाय से सीधी अपील की थी। नवजोत सिंह सिद्धू को मीडिया में रहने की आदत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनती है तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें