फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम होगा आम्रपाली माल और मल्टीप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आम्रपाली ग्रुप का सीबीगंज में मॉल और मल्टीप्लेक्स को डेब्ट रिकवरी ट्रिब्युनल ने नीलाम करने की घोषणा कर दी है। आम्रपाली मॉल और मल्टीप्लेक्स की नौ मई को ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। दरअसल इस ग्रुप पर निवेशकों का करोड़ों रुपया बकाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस ग्रुप की देश भर में संपत्ति पिछले दिनों डीआरटी ने जब्त कर ली थी। अब ये संपत्तियां नीलाम की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट कारोबार करते हुए आम्रपाली ग्रुप ने फ्लैट खरीदने वालों से करोड़ों रुपये निवेश कराए और फिर यह रकम दूसरी कंपनियों में लगा दी। लंबे इंतजार के बावजूद निवेशकों को न अपनी रकम मिली और न फ्लैट तो मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने डीआरटी को देश भर में फैली इस ग्रुप की संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश दिए ताकि इनकी बिक्री कर निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके। करीब दो महीने पहले बरेली पहुंची डीआरटी की टीम सीबीगंज स्थित आम्रपाली माल और मल्टीप्लेक्स को सील करके कब्जे में ले लिया था। अब नौ मई को दोपहर तीन बजे इसकी ऑनलाइन नीलामी के लिए डीआरटी ने विज्ञापन जारी किया है।

नगर निगम का भी 98 लाख है बकाया
सीबीगंज के आम्रपाली मॉल पर नगर निगम का भी 98 लाख 58 हजार 8 रुपये टैक्स बकाया है। यह संपत्ति अटैच होने पर नगर निगम ने भी इसकी जानकारी डीआरटी को भेजी है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि टैक्स की रकम प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें