फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नहीं बन पा रही नई एमएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज में दैनिक यात्रियों की नई एमएसटी बनना फिलहाल बंद है। पुरानी एमएसटी का नवीनीकरण तो किसी तरह हो रहा है, लेकिन नई एमएसटी बनवाने के लिए दैनिक यात्री परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिवहन निगम की ओर से एक कंपनी को ठेका दिया गया है। इस कंपनी का आईसीआईसीआई बैंक से करार खत्म हो गया है। इसी करार के तहत दैनिक यात्रियों को कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन पांच मार्च को करार खत्म होने के बाद से नई एमएसटी बनाने की प्रक्रिया ठप है। हालांकि, एमएसटी का नवीनीकरण किसी तरह हो रहा है। पता चला है कि कंपनी और बैंक के बीच लेनदेन को लेकर विवाद है, इसलिए करार का नवीनीकरण अटक गया है। हालांकि, एआरएम चीनी प्रसाद का कहना है कि कंपनी और बैंक के बीच करार बहाल हो गया है। नई एमएसटी के लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें