फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा कैश ले जाने पर अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन उड़न दस्तों को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें चेकिंग करते हुए 50 हजार से ज्यादा कैश ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। चेकिंग के दौरान अधिक कैश, शराब, ड्रग्स आदि ले जाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति की वीडियोग्राफी जरूर कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रभारी मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता टीमों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता टीम चेकिंग अभियान शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि 50000 से अधिक कैश चेकिंग में पकड़े जाए पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौराहों पर वाहन चेकिंग और जिले की सीमा की चेकिंग की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को व्हाट्सएप ग्रुप और जीपीएस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान अगर कोई भी दिक्कत आती है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि एक विधानसभा में तीन-तीन टीमें गठित की गई हैं, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगी। उन्होंने कहा कि चेकिंग के समय पोस्ट आफिस और एटीएम आदि पर खास निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि बॉर्डर और बैरियर की चेकिंग बड़ी सावधानी के साथ की जाए। गाड़ियों में यदि महिला बैठी हो तो उनकी चेकिंग महिला सिपाही से ही हो। उसकी भी वीडियोग्राफी अवश्य हो। मतदान के दिन तक सभी की ड्यूटी लगातार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें