फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ से प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले मौलाना तौकीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलवामा में हुए हमले के बाद बने माहौल को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उलमा और दानिश्वरों के साथ मिले। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री से मुलाकात में कहा कि देश की रक्षा और सम्मान के लिए देश का मुसलमान सरकार के साथ है। साथ ही यह बात भी रखी कि कश्मीर और कश्मीरियत को अलग नहीं किया जा सकता। आतंकी को बख्शा न जाए, लेकिन आम कश्मीरी के साथ इंसाफ होना चाहिए। जिस तरह कश्मीर भारत है उसी तरह कश्मीर की अवाम भी भारतीय है। कुछ संगठनों की ओर से देश के अलग अलग जगहों पर कश्मीरियों के साथ की गईं ज्यात्तियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
पार्टी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान मीडिया की ओर से प्रसारित किए जा रहे समाचारों की ओर से भी ध्यान दिलाया गया। इसमें कहा कि हमारा दुश्मन देश चाहता है कि देश में बदअमनी का माहौल पैदा हो, ऐसे में समय में सभी मुद्दों को दूर रख कर ऐसे समाचार प्रसारित करने की जरूरत है जो एकता को प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें