फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर निकले नगर आयुक्त, गंदी मिली सड़क और चोक मिला नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुलेट पर औचक निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त को गंदगी मिली तो उनका पारा चढ़ गया। नाले में कूड़ा डालने पर व्यापारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं सड़क गंदी देखकर सफाई का ठेकेदार के दस हजार रुपये काटने और सफाई नायक व सफाई निरीक्षक का वेतन काटने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था का हाल देखने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. बुधवार सुबह बुलेट पर निकले। इस दौरान उन्होंने रामपुर गार्डन में रखे दर्जन भर कूड़ेदान चेक किए तो उनमें से एक गायब मिला। वहीं, जवाहर मार्केट का नाला मलबे से पटा मिला। पता लगा कि ऑटोमोबाइल व्यापारी मरम्मत के बाद मलबा उसी में डाल देते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने सभी व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चौपुला और घंटाघर से लेकर अयूब खां चौराहे तक डस्टबिन चेक किए तो सभी मौजूद मिले। नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम को 1000 कूड़ेदान लगाने थे, जिनमें 252 कूड़ेदान लग चुके हैं। जल्द ही अन्य कूड़ेदान भी लगा दिए जाएंगे। अयूब खां चैराहे पर उन्हें डिवाइडर के पास गंदगी का ढेर मिला। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया। पता चला कि सड़क सफाई का ठेका दिया गया। इस पर उन्होंने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का उसके दस हजार रुपये काटने के निर्देश दिए। साथ ही इस लापरवाही के लिए क्षेत्र के सफाई नायक और सफाई निरीक्षक का एक-एक दिन का वेतन काटने को भी कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम के कर्मचारी काम में लापरवाही नहीं कर सकेंगे। वह ऐसे ही कामों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें