फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस एक अप्रैल तक के लिए निरस्त

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। कोहरे और रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण देहरादून से वाराणसी जाने और आने वाली दून एक्सप्रेस (13010/13009) का संचालन एक अप्रैल तक नहीं होगा। ट्रेन का संचालन बंद होने से होली पर वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियाें को काफी परेशानी होगी। यहां बता दें कि पूर्व में यह ट्रेन 15 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई थी, लेकिन कोहरे और कहीं-कहीं ट्रैक के उच्चीकरण के चलते इसे एक अप्रैल तक नहीं चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12203/12204) को छह माह के लिए हापुड़ स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) तत्काल प्रभाव से 12.27 बजे हापुड़ स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन (12204) 12.19 बजे पहुंचकर 12.20 बजे आगे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें