फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की महानगर इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाया। महानगर के आठ मंडल और बूथों पर पार्टी अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कोष में धनराशि दान की। कार्यक्रम में अजय प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना, अमित शर्मा, मनोज यादव, ज्ञान प्रकाश, गौरव सक्सेना, सूर्यकांत मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


‘सभी को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ’
बरेली। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति ने डीडीपुरम् स्थित पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार ‘अटल’ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर केंद्र व कई भाजपा शासित राज्यों में योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उनके अंतिम भाषण की गवाह बनी बरेली में उनकी एक प्रतिमा तक नहीं लग सकी है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्ष 1960 में आरएसएस के शिविर में हिस्सा लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के प्रतिनिधि गुलशन आनंद ने जल्द ही प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. राजेंद्र बहादुर चौधरी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. ओपी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें