फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नब्ज टटोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालते ही वरिष्ठ कांग्रेसियों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं से अलग मुलाकात कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बरेली मंडल स्थित लोकसभा सीटों पर मौजूदा समीकरण समझे।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई मुलाकात में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाकर चुनावी तैयारी में जुटना है। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने सहयोगी ब्रह्म स्वरूप सागर आदि वरिष्ठ के साथ प्रियंका गांधी से मिले। इस दौरान प्रियंका ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित लोकसभा सीटों में रुचि दिखाते हुए जानकारी ली। ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं में कांग्रेसी बेहतर स्थिति में हैं। अन्य स्थानों पर चुनावी सभाओं से माहौल अनुकूल किया जा सकता है। इन नेताओं ने मुलाकात में बताया कि जनता कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आतुर है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह जल्द ही बरेली मंडल में प्रचार करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें