फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भरे जाएंगे बीडीएस, बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीडीएस, बीएससी नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं के फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। 8 से 15 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 16 फरवरी से आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। 18 फरवरी तक परीक्षा फार्म को विवि में जमा करने होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


लेट फीस के साथ आज भरें परीक्षा फार्म
बरेली। रुहेलखंड विवि ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 के बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व एकल विषय के छात्रों को लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। 7 फरवरी से फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। आठ फरवरी को आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे। 9 को फीस जमा करने की आखिरी तिथि है। ब्यूरो

बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल आज
बरेली। खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में खूब खेलो खूब बढ़ो अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। बृहस्पतिवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जिसका फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर समेत छात्र पर कार्रवाई की मांग
बरेली। बरेली कॉलेज में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विशाल अग्रवाल द्वारा सीएम योगी के लिए अपशब्द प्रयोग करने पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री सुमित सैनी ने प्राचार्य से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बताया कि विशाल को रोका तो वह एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने लगा। उन्होंने प्राचार्य से चीफ प्रॉक्टर और विशाल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें