फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी! आप आएंगे तो हम नया साल कैसे मनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऐसे एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों अफसर हैं, जो नए साल का जश्न मनाने के लिए 30 या 31 दिसंबर की रात हिल स्टेशन या अन्य खास जगहों पर जाने की प्लानिंग बना चुके थे। कई तो विदेश जाने का भी तानाबाना बुन चुके थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शाहजहांपुर दौरे पर आने के दौरान बरेली आने की संभावना ने सारी प्लानिंग चौपट कर दी। योगी ने अफसरों का नए साल का जश्न ही फीका कर दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के एक अफसर नए साल पर भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए मथुरा, वृंदावन जाना चाहते थे। मगर, अब क्या करें। पहले सीएम का दौरा निपटाएंगे। इसके बाद जाने की सोचेंगे। एक दूसरे साहब की नए साल पर दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों को देखने की इच्छा पूरी होने में अड़ंगा लग गया है। नगर निगम के साहब न्यू ईयर की प्लानिंग बनाकर आगरा पहुंच भी गए थे, लेकिन जब सीएम के बरेली आगमन की खबर लगी तो उल्टे पांव लौट आए। बहुत दिन आगरा में रहने की वजह से ताजमहल देखने की इच्छा तो रही नहीं, लेकिन कहीं और जाना चाहते थे, मगर क्या करें सीएम दौरे का। नौकरी का सवाल है। हालांकि छोटे साहब पहले ही डटे थे। मगर, बड़े साहब के आने से उन पर बोझ कुछ हल्का हो गया। चीफ इंजीनियर समेत सब अफसर मुख्यमंत्री के आने की खबर मात्र से बरेली आकर डट गए। सीएम दौरे ने बीडीए, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, समाज कल्याण, डूडा, और आरईएस के इंजीनियरों समेत कृषि, गन्ना, पुलिस, राजस्व, डेवलपमेंट से जुड़े अफसरों का नए साल का जश्न भी फीका कर दिया है। खुलकर तो नहीं, लेकिन दबी जुबान से कहने के बाद तमाम अफसरों ने कसमसाकर अपने न्यू ईयर सेलेब्रेशन के प्रोग्राम कैंसल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें