बरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल दो जनवरी को सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न संबंधित घटनाओं की समीक्षा करने के साथ ही जनसुनवाई भी करेंगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न के कई मामलों का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।