फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार मरीजों को ले जाते चौंके डॉ. नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटना मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एमपी नारायण बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में चार घंटे निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सड़क पार गुंबद वाले अस्पताल की तरफ ले जाते देखकर वह चौंक गए। उन्होंने सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता को बताया कि पटना मेडिकल कॉलेज में भी अस्पताल दो हिस्सों में बंटा हुआ है। मरीजों को वार्ड से शिफ्ट करने के लिए ई रिक्शा के डिजाइन में परिवर्तन करके मिनी एंबुलेंस का रूप दिया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी व्यवस्था बरेली के जिला अस्पताल में भी हो सकती है। सीएमएस को सुझाव पसंद आने के बाद जल्द ई रिक्शा खरीदकर उसके डिजाइन में बदलाव करके मरीजों को लाने और ले जाने के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिला अस्पताल में मेडिकल छात्र डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के चार विषयों में कोर्स संचालन की अनुमति देने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने सर्जरी विभाग के लिए पटना मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. नारायण को बरेली भेजा है। उन्होंने ऑफिस, लाइब्रेरी, ऑपरेशन थिएटर और छात्रावास का निरीक्षण किया। अस्पताल में चार विषय मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक और नेत्र रोग विषय पर कोर्स संचालित कराने की तैयारी है। अब अगले विषय के लिए एमसीआई की तरफ से निरीक्षण छह और सात दिसंबर में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें