फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सांसद और विधायक पूरी ताकत से पदयात्रा में जुटें’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि एक से 15 दिसंबर तक प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा में सांसद और विधायक के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें रोजाना कम से कम 10 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में सोमवार को हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि पदयात्रा में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए क्योंकि यह पार्टी का राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। हमें जनता से सीधे जुड़कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देनी है। इसके लिए संगठन की छह टोलियां बनाई जाएंगी। यह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क करेंगी। इससे पहले बूथ अभिनंदन और अन्य अभियानों की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर समेत महानगर टीम को शाबाशी दी गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, डॉ. डीसी वर्मा, प्रो. श्याम बिहारी लाल, केसर सिंह गंगवार, छत्रपाल गंगवार, लोकसभा संयोजक संजीव अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें