फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं 52 तो कहीं साठ किलो की पटरियां, कॉशन पर गुजरेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन पर पटरी और स्लीपर खत्म होने से ब्लॉक नहीं लिया जा सका। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने साठ किलो की पटरी खत्म होने पर बाकी काम टाल दिया है। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पटरियां और स्लीपर आने पर ब्लॉक लेकर काम पूरा कराया जाएगा। अभी बिलपुर से मीरानपुर कटरा स्टेशन तक ट्रेनें कॉशन पर गुजारी जाएंगी। यहां बता दें कि डाउन लाइन पर ट्रेनें फिर से लेट होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने 18 नवंबर से तीन दिन के लिए हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग को बंद करके साठ किलोग्राम की पटरियां और नए स्लीपर डालने का काम शुरू किया था। काम पूरा न होने पर 21 नवंबर तक दो से चार घंटे तक ब्लॉक लिया गया। काम बुधवार को भी होना था, लेकिन ऐन मौके पर साठ किलो की पटरियां और स्लीपर खत्म हो गए, जिससे ब्लॉक नहीं लिया जा सका। अब बिलपुर स्टेशन से मीरानपुर कटरा तक 52 और साठ किलो की पटरियां बिछी हुई हैं, जिसका असर ट्रेन की स्पीड पर पड़ेगा। 52 किलो पटरियां बिछी होने के सेक्शन पर ट्रेन कॉशन पर गुजारी जाएगी। कितने किलोमीटर के कॉशन पर चलेंगी, रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन कॉशन होने से ट्रेनों का लेट होना निश्चित है।
विज्ञापन

बुधवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस सात, सियालदय एक, गुवाहाटी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो, श्रमजीवी और किसान एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें